इन्होनें काम से तो Retirement ले लिया पर नेक काम से नहीं

थांगलूर के अवानूर पंचायत में रहने वाले एक बुजुर्ग दम्पति कपल ने एक नेक काम किया है| इसको जानने के बाद आपको हैरत तो होगी ही, साथ ही आपको इससे एक बड़ी प्रेरणा भी मिलेगी| Koratty Varghese 80 साल के हैं| उनकी पत्नी Philomena और वो मिलकर अपनी खुद की ज़मीन पर घर तैयार कर रहे हैं| ये घर वो 5 गरीब परिवारों को दान देने के लिए बना रहे हैं|

सूत्रों के अनुसार, ये दम्पति अपने खुद के जेब खर्च से ही ये घर बना रहे हैं| इसके लिए उन्होंने कोई डोनेशन नहीं लिया| ये पूरा पैसा उनकी सेविंग्स का है| Varghese खुद army में थे और उनकी पत्नी teacher थीं| फिलहाल, दोनों रिटायर्ड हैं और इस नेक काम में जुटे हैं|

Koratty Varghese
Photo : m.timesofindia.com

Koratty Varghese का कहना है कि उन्होंने बचपन से गरीबी को काफी नजदीक से देखा है| इसी कारण वो अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाए| दो भाई-बहिन तो तीन साल से काम उम्र में चल बसे| तीन बहनों के साथ अकेले वो ही सरवाइव कर पाए| इसलिए उन्होंने छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया| २२ साल कि उम्र में उन्होंने आर्मी ज्वाइन की| उसके 15 साल बाद वो रिटायर्ड हो गए| 1965 में हुए भारत-पाक और 1971 में हुए बांग्लादेश युद्ध में वो ऑन सर्विस थे|

उनकी पत्नी बतौर टीचर स्कूल में पढ़ाती थीं| उन्होंने भी पति का पूरा साथ दिया| रिटायरमेंट के बाद उन्होंने टिम्बर यूनिट शुरू किया और उसका बिज़नेस करने लगे| आज वो जब इस स्तिथि में हैं, तो उन्होंने गरीब परिवारों को घर देने का सोचा|

elderly couple donates home
photo : lokmat.com

जिस ज़मीन पर Koratty Varghese घर बना रहे हैं, उसे उन्होंने 1981 में खरीदा था| इसमें हर फ्लोर 600 स्क्वायर फीट का होगा| अनुमान है की हर फ्लोर को बनाने में 7 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा| हालांकि, उन्होंने अभी इस नेक काम के बारे में कसी भी लोकल को नहीं बताया है| 50 लोगों ने उन्हें अप्रोच किया था| उनमें से 5 परिवारों को उन्होंने चुन लिया है| लेकिन, इसकी information भी केवल उन्हीं के पास है| इस काम के बाद वो अपना एक old age home खोलना चाहते हैं| वो कहते हैं कि पता नहीं वो अपना सपना पूरा कर पाएंगे या नहीं|

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 117 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: