एक ऐसा इंसान जिसने टूटे मकान में अपने हौसलों को टूटने नहीं दिया

किसी ने बिलकुल सही कहा कि “हर रोज़ गिर कर भी मुकम्मल खङे हैं, एै ज़िन्दगी देख, मेरे हौंसले तुझसे भी बङे हैं।” मध्य प्रदेश के सतना जिले में रहने वाले गरीब परिवार के बेटे Shivakant Kushwaha ने इन लाइनों को सच कर दिखाया है | सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार की आर्थिक मदद करने वाले शिवाकांत ने सिविल जज की परीक्षा ना सिर्फ पास की है बल्कि ओबीसी वर्ग में पूरे मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है | अपनी मेहनत और बुलंद हौसलों के दम पर अब सब्जी का ठेला लगाने वाला ये शक्श जज की कुर्सी पर बैठकर न्याय करेगा |

Shivakant Kushwaha
Photo : zeenews.india.com

मध्य प्रदेश सिविल जज परीक्षा परिणाम में ओबीसी वर्ग में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले Shivakant Kushwaha अमरपाटन के रहने वाले हैं| मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने ये मुकाम पाया है| इनकी कहानी से हर कोई प्रेरणा ले सकता है| बता दें कि गरीब परिवार से आने वाले शिवाकांत के पिता कुंजी लाल कुशवाहा मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं| मां भी परिवार को पालने के लिए मजदूरी करती थीं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं|

Shivakant Kushwaha
Photo : navbharattimes.india.com

तीन भाई और बहन में Shivakant दूसरे नंबर के हैं और उन्होंने घर की दयनीय स्थिति को देखते हुए खुद भी सब्जी का ठेला लगाकर परिवार की आर्थिक मदद की| हालांकि वो शुरू से ही पढ़ाई लगन से करते आए हैं तो उन्होंने हालात के आगे घुटने टेकने के बजाय सेल्फ स्टडी के दम पर सिविल जज की परीक्षा की तैयारी जारी रखी| उसी मेहनत का परिणाम है कि अब वह सिविल जज परीक्षा में पास हो गए हैं| Shivakant Kushwaha की इस सफलता से उनके पिता और अन्य परिजन बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं|

Shivakant Kushwaha
Photo : afctimes.in

Shivakant ने बताया कि उनकी शुरुआती स्कूली शिक्षा सरदार पटेल स्कूल अमरपाटन और कॉलेज की पढ़ाई अमरपाटन शासकीय कॉलेज से हुई है| इसके बाद उन्होंने रीवा के ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय से एलएलबी किया और साथ ही सिविल जज की तैयारी शुरू कर दी थी|

Shivakant Kushwaha
Photo : internet

Shivakant Kushwaha इससे पहले भी नौ बार सिविल जज की परीक्षा दे चुके हैं लेकिन उनमें उन्हें सफलता नहीं मिली| इसके बावजूद उन्होंन हिम्मत नहीं हारी और ना ही कोई आत्मघाती कदम उठाया| उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि दसवीं बार उन्होंने सिविल जज की परीक्षा में सफलता हासिल की और अपने सपने को पूरा किया |

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 97 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: