5000रु. कमाने वाली हुई दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बड़ागांव तहसील के गर्गडबहल गांव की 45 साल की Matilda Kullu ने फोर्ब्स की सबसे ताकतवर भारतीय महिलाओं की लिस्ट में जगह बनाई है |

Matilda Kullu
Photo : forbesindia.com

अरुंधति भट्टाचार्य, अपर्णा पुरोहित और रसिका दुग्गल जैसे चर्चित नामों के साथ फोर्ब्स की सबसे ताकतवर भारतीय महिलाओं की लिस्ट में Matilda Kullu के नाम ने काफी चर्चाएं बटोरी हैं | फोर्ब्स (Forbes) ने उन्हें सबसे ताकतवर भारतीय महिलाओं की लिस्ट में तीसरा स्थान दिया है |

Matilda Kullu
Photo : news18.com

एक आदिवासी इलाके से आने वाली Matilda Kullu अपने गांव में ‘आशा दीदी’ के नाम से जानी जाती हैं| वो पिछले 15 सालों से गांव के लोगों की सेवा में जुटी हुई हैं|

कोरोना काल में जब लोग अपनों से भी मिलने से कतरा रहे थे, ऐसे में वो पूरे गांव में घूम-घूमकर लोगों को कोरोना महामारी के खतरों और उसके इलाज के प्रति जागरूक कर रही थीं|

आशा वर्कर के रूप में सिर्फ़ 4,500 रुपये महीना कमाने वाली Matilda Kullu ने अपने गांव के 964 लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है|

Matilda Kullu
Photo : indiatoday.in

उनके गांव के लोग, बीमार पड़ने पर डॉक्टर के पास न जाकर ओझा और तांत्रिकों के पास इलाज के लिए जाते थे| Matilda ने गांव में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें डॉक्टरी इलाज का महत्व समझाया|

वो लोगों को डॉक्टर के पास जाने की सलाह देती तो उनका मजाक उड़ाया जाता| लेकिन उनकी मेहनत से लोग डॉक्टर के महत्व के लिए जागरूक हुए और उनका गांव ओझा और तांत्रिकों के चंगुल से मुक्त हुआ|

Matilda Kullu
Photo : indiatoday.in

आज उसी का फल है कि गांव के ज़्यादातर लोग ओझा-तांत्रिक के पास न जाकर डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाते हैं| Matilda पूरे गांव में नवजात बच्चों को लगने वाले टीकों और उनके इलाज की पूरी जानकारी रखती हैं| उन्होंने अपना जीवन गांव वालों की देखभाल के लिए समर्पित कर दिया है|

Matilda Kullu
Photo : deccanherald.com

Matilda Kullu के दिन की शुरुआत सुबह 5 बजे होती है| वे सुबह उठकर घर के काम निपटा घर के चार सदस्यों के लिए खाना बनाती हैं| इसके बाद वो घर के चार मवेशियों को चारा देने के साथ-साथ उनकी पूरी देखभाल भी करती रहती हैं|

ये सारा काम करने के बाद भी आराम करने के बजाय ‘आशा वर्कर’ के तौर पर दिन-रात गांव के लोगों की सेवा में जुटी रहती हैं|

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 53 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: