जिस ऑफिस में माँ लगाती थी झाड़ू, वहीं बेटा बना ऑफिसर

अंग्रेजी में एक कहावत है ‘लेबर नेवर गोज अनरिवॉर्डेड’| सचमुच परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है| बिहार से ऐसी ही एक प्रेरक कहानी सामने आई है| जिस कार्यालय में मां कभी झाड़ू लगाया करती थी, उसी कार्यालय में अब उसका बेटा (Manoj Kumar) अफसर बनकर आया है|

Manoj Kumar
Photo : newstrend.news

ये कहानी है अरवल जिले के अगिला की सावित्री देवी की| सावित्री देवी का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है| नौकरी लगने से पहले गांव में किराना दुकान के बल पर सावित्री अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी| उनके पति राम बाबू प्रसाद पेशे से किसान थे| इन दोनों की कड़ी मेहनत से किसी तरह परिवार का भरण-पोषण चल रहा था| साल 1990 में बिहार सरकार में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की वेकेंसी निकली| सावित्री देवी 8वीं पास हैं| उन्होंने नौकरी के लिए आवेदन दे दिया और उन्हें सरकारी नौकरी मिल गई| इस सामान्य कृषि परिवार के लिए ये बड़ी उपलब्धि थी|

Manoj Kumar
Photo : hindi.news18.com

जिस समय सावित्री देवी को नौकरी मिली, उस समय उनका बेटा Manoj Kumar मैट्रिक का स्टूडेंट था| नौकरी के बल पर उसकी पढ़ाई का खर्च भी निकलने लगा था| सावित्री देवी की पहली पोस्टिंग बिहार सचिवालय में हुई, उसके बाद गया और फिर 2003 में जहानाबाद में| 2006 में फिर पटना सचिवालय आ गईं और वहीं से 2009 में वो रिटायर्ड हुईं|

Manoj Kumar
Photo : etvbharat.com

इस बीच उनका बेटा Manoj Kumar अनुमंडल पदाधिकारी (Circle Officer) के पद पर जहानाबाद में तैनात हुआ| विद्यार्थी जीवन में मनोज कुमार को जब कभी मां से मिलने की इच्छा होती थी, वे अनुमंडल कार्यालय जहानाबाद आते थे| तब ही उन्होंने मन में निश्चय कर लिया था कि पढ़-लिखकर वो भी बड़े साहब की तरह कुर्सी पर बैठेंगे|

Manoj Kumar
Photo : etvbharat.com

Manoj Kumar बताते हैं कि उनकी मां इसके लिए हमेशा उन्हें प्रेरित करती थी| इसी का नतीजा है कि आज वे उसी कार्यालय में एसडीओ के पद पर विराजमान है, जहां उनकी मां झाड़ू लगाया करती थी| एसडीओ के रूप में पहली पोस्टिंग उनकी जहानाबाद में ही हुई| इससे पहले वे पटना में ग्रामीण विकास विभाग में अधिकारी रहे थे, जहां से नौकरी की शुरुआत हुई थी| सावित्री देवी की मानें तो बेटे को देखकर उन्हें गर्व की अनुभूति होती है|

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 132 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: