Samyak ने सिद्ध किया कि झुकती है दुनिया, बस झुकाने वाला चाहिए

किसी ने सच ही कहा है कि झुकती है दुनिया, बस झुकाने वाला चाहिए… कहते हैं कि अगर ठान लिया जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है| आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जो हम सभी के लिए प्रेरणा हैं| इनका नाम सम्यक जैन (Samyak Jain) है|

Samyak Jain
Photo : livehindustan.com

Samyak Jain देख नहीं पाते हैं| भले ही वो अपनी आंखों से नहीं देख पाते हैं, मगर सपने देखना उन्होंने कभी बंद नहीं किया| तमाम विपरित परिस्थितियों में भी वो अपने लक्ष्य के प्रति डटे रहे और इतिहास रच दिया| आज पूरा देश इनकी सफलता में साथ खड़ा है| यूपीएससी (UPSC-2021) की परीक्षा में 7वां स्थान प्राप्त कर सम्यक ने बता दिया कि हौसले से उड़ान होती है, पंख तो बस एक कहानी है|

Samyak Jain
Photo : morningexpress.in

Samyak Jain दिल्ली के रहने वाले हैं| उनकी स्कूली शिक्षा मुंबई से हुई है और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है| इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन IIMC से इंग्लिश जर्नलिज्म का कोर्स भी किया| इसके साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से इंटरनेशनल रिलेशन में MA की डिग्री भी हासिल की है| सफल हुए 685 कैंडिडेट्स में एक नाम दिल्ली के रोहिनी में रहने वाले सम्यक जैन का है, जिन्होंने ऑल इंडिया 7वीं रैंक प्राप्त की है|

Samyak Jain
Photo : indianmasterminds.com

20 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी कम होना शुरू हुई, ऐसे में सम्य की मां ने मदद की| बेटे के लिए कॉपी वही लिखा करती थीं| साथ ही साथ सम्यक की पढ़ाई में भी मदद करती थीं| आज रिज़ल्ट पूरी दुनिया के सामने है| अपने ट्वीट पर Samyak Jain ने लिखा है कि आईआईएमसी (IIMC) के कारण ही वो हैं| हमेशा के लिए शुक्रगुजार रहेंगे|

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 187 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: