पहले स्कूटर चलता था ये शख़्स, आज चला रहा खुद की कंपनी

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के रहने वाले Dinesh Lohia फर्श से अर्श तक पहुंचने वाले ऐसे शख्स हैं, जिनसे हम या आप प्रेरणा ले सकते हैं| एक वक़्त था जब दिनेश स्कूटर पर जरूरत के सामान बेचा करते थे| मगर, आज करोड़ों की कंपनी चला रहे हैं। उन्होंने 18 हज़ार निवेश कर अपना सफर शुरू किया| अब उनका 18 करोड़ का टर्नओवर है|

अपने संघर्ष को याद करते हुए Dinesh कहते हैं कि उन्होंने 20 से 22 घंटे तक भी काम किया| कई बार वो 2 घंटे ही सो पाते थे| सीढ़ी से गिरने के कारण अधरंग भी हो गए थे| फिर भी अपने प्रोडक्ट्स बेचने के लिए स्कूटर पर पूरा हिमाचल नाप डाला था| पहले उन्होंने इंजीयरिंग की, उसके बाद दिल्ली पहुंचे|

Dinesh Lohia
Photo : newslead.in

वहां कई कंपनियों में जॉब की और फिर जो पैसे जुटाए, उन्हें लेकर वापिस सोलन आ गए| यहाँ कुछ कंपनियों के लिए प्रोडक्ट्स बना कर दिए| कुछ कंपनियों ने पहचान की और काम दिया| किसी ने ठुकराया भी, लेकिन हार नहीं मानी, क्योंकि उन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा था|

उन्होंने बताया कि अब सोलन में उनका सर्किट बनाने का उद्योग चल रहा है| जिससे कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए सर्किट प्लेट्स बनाकर दे रहे हैं| जहाँ, शुरुआती दौर में उनके पास खाने को भी पैसे नहीं होते थे, आज इस इंडस्ट्री में करोड़ों रुपये की मशीनरी लगी है| इसके साथ ही वो पचासों युवाओं को रोज़गार भी दे रहे हैं|

Dinesh Lohia
Photo : newslead.in

Dinesh Lohia का कहना है कि उन्होंने जो भी सपने देखे वो दिल से देखे और यही कारण है कि आज इतने अच्छे दिन आए| वो चाहते थे कि सोलन में कोई बड़ी कंपनी खुले| पैसा यहीं कमाया जाए और अब वो सपना पूरा हुआ है| आज वो हिमाचल के कामयाब उद्योगपतियों में से एक हैं| अपने संघर्ष के दिनों में कई बार वो केवल दो घंटे सोते थे|

दिनेश ने कहा कि उनका उत्पाद आज देश और विदेश में, दोनों जगह जा रहा है| जिसकी गुणवत्ता में वो कमी नहीं आने देते और ईमानदारी से सब काम करवाते हैं| वो हमेशा रत्न टाटा और स्वामी विवेकानंद जैसे सफल व्यक्तित्व को पढ़ते थे| उन्हीं से प्रेरित होकर वो अपनी अलग पहचान बनाना चाहते थे, जिसमें Dinesh Lohia कामयाब हुए|

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 334 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: