लोगों के लिए संजीवनी लाने वाला हनुमान बना ये फायरमैन

उत्तराखंड में राज्य के fire department के फायरमैन Maneesh Pant (27) एक ‘Medicine Man’ के रूप में उभरे हैं| उन्होंने लॉकडाउन के बीच सुदूर इलाकों में लोगों को ‘संजीवनी’ (दवाई) देने का नेक काम किया है|

Medicine Man of Uttarakhand
Photo : facebook.com

उत्तरकाशी के बंचौरा गाँव के निवासी रविकांत ने कहा कि Maneesh एक नेक काम कर रहे हैं| उनके प्रयास लोगों की जान बचा रहे हैं| साथ ही उन्हें विभिन्न बीमारियों के कारण होने वाले दर्द से राहत भी दे रहे हैं| वो उनके लिए संजीवनी लाने वाले ‘हनुमान’ की तरह हैं, जो कि जरूरतमंद लोगों के लिए जीवन-रक्षक बने हैं|

लॉकडाउन लगाए जाने के बाद, हैशटैग ‘Operation Sanjivni’ के साथ Maneesh Pant ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट किया| इसके जरिये कोई भी आवश्यक दवाओं की डिलीवरी के लिए पुलिस, प्रशासन, परिवहन वाहनों और मीडिया व्यक्तियों को रिक्वेस्ट पोस्ट कर सकता है|

देहरादून में तैनात Maneesh Pant ने कहा कि हम इंटरनेट और सोशल मीडिया के समय में रह रहे हैं| उन्होंने सोचा कि इसका इस्तेमाल लोगों की मदद करने के लिए किया जा सकता है| उन्हें लोगों को दवाइयां और अन्य सामान जैसे जरूरी सामान दूरदराज के इलाकों में पहुंचाने में मदद के लिए रिक्वेस्ट्स आती थीं| इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इसे और अधिक लोगों तक पहुँचाने का सोचा|

Maneesh Pant
Photo : facebook.com

अब तक Pant, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में 100 दूरदराज के गांवों में लोगों को दवाएं पहुंचा चुके हैं|

Pant ने 27 मार्च की घटना के बाद इस नेक काम को करने का सोचा| दरअसल, देहरादून में उनके पड़ोस में रहने वाली ब्लड प्रेशर पीड़ित एक महिला की तबियत रात में अचानक बिगड़ गयी| पंत उसी वक़्त अस्पताल पहुंचे और उनके लिए दवाइयाँ लेकर आये|

तब उन्होंने सोचा कि अगर राज्य की राजधानी में ऐसी situation है, तो उत्तराखंड के दूरदराज के इलाकों में लोगों को ज्यादा दिक्कत होगी| इसलिए उन्होंने एक पेज बनाया और लोगों से उनकी रिक्वेस्ट भेजने के लिए कहा|

Hanuman who deliver Sanjivni in Uttarakhand
Photo : facebook.com

बॉलीवुड में रूचि रखने वाले Maneesh Pant अक्सर लोगों की मदद करने के लिए आधिकारिक कर्तव्य से आगे रहते हैं| एक बार उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से देहरादून जिले के चकराता के दूरदराज के इलाकों में दवा देने की अनुमति मांगी| जब उनके वरिष्ठों को पता चला कि उन्होंने दिल्ली से मंगवाकर दवाओं की व्यवस्था की है, उन्होंने उन्हें अनुमति दे दी और उनके प्रयासों की प्रशंसा की|

अमित कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर-जनरल, राज्य अग्निशमन विभाग ने कहा कि Maneesh कर्तव्य और साहस का प्रतीक हैं| ऐसे लोगों की वजह से है ही हमारा समाज पनपता है| वो उनके हर प्रयास में उनका समर्थन करते हैं|

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 382 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: