शादी के दिन को इस कपल ने अनोखे तरीके से बनाया यादगार

कोरोना का कहर पूरी दुनिया में जारी है| इसका असर हर इंसान की ज़िंदगी पर पड़ा है| ऐसे में, एक कपल ने मिसाल पेश की है| महाराष्ट्र का ये कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है| दरअसल, कोरोना महामारी के बीच जरूरतमंद लोगों के लिए ये जोड़ी वरदान साबित हुई है|

Eric Lobo and Merlin Tuscano
Photo : timesofindia.indiatimes.com

मुंबई के वसई इलाके के रहने वाले Eric Lobo (28) और Merlin Tuscano (27) 7 साल से एक-दूसरे के साथ थे| दोनों की जून महीने में शादी होने वाली थी| शादी को भव्य ढंग से करने के लिए 2 हजार मेहमानों की एक लिस्ट बनाई गई थी| इस बीच, कोरोना संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन लग गया और दिनों-दिन बढ़ते मामलों के बीच इन्होंने अपने प्लान में बदलाव किया|

हर इंसान अपनी शादी के यादगार पलों को धूम धाम से मनाने का सपना देखता है| लेकिन, इस कपल ने इन सब पर खर्च करने की बजाय कोरोना वायरस के समय जरूरतमंदों की मदद में लगा दिया|

couple donated 50 beds and oxygen cylinders
Photo : asiannews.it

वसई के सेंट गोनसालो चर्च में एक सादा समारोह आयोजित किया और सिर्फ 22 लोगों की मौजूदगी में शादी की| उन्होंने शाम को कोई रिसेप्शन नहीं किया| रिसेप्शन के लिए जो रुपये रखे थे, उससे Eric Lobo और Merlin Tuscano ने सतपाला आइसोलेशन सेंटर को 50 बेड दान में दिए| बेड के अलावा गद्दे, तकिया और चादरें भी दी गईं| बचे हुए पैसों से ऑक्सीजन सिलिंडर भी मरीजों के लिए दान में दिए गए|

Merlin ने कहा कि इस महामारी में अस्पतालों को बेड्स की जरूरत है| उन लोगों को खुशी है कि अपनी शादी के पैसों से वो इस महामारी में मरीजों के कुछ काम आ सकेंगे| खास बात ये है कि दोनों एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाते हैं और इस शादी को कम से कम पैसों में करके उन्होंने अपने हुनर का परिचय दिया है। दोनों पक्षों ने प्री-वेडिंग फंक्शन भी नहीं किए। शादी में जो लोग आए, उनसे कोई उपहार भी नहीं लिया| यहां तक कि ब्राइड Merlin ने जो गाउन पहना था, वो भी किराए पर लिया था|

couple donated 50 beds
Photo : asiannews.it

दंपति ने कहा कि लॉकडाउन की शुरुआत के बाद से, वो प्रवासी श्रमिकों और सामुदायिक रसोई के लिए गाड़ियों की व्यवस्था करने जैसी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं| उन्होंने COVID-19 केंद्रों की आवश्यकताओं के बारे में जिले के राजस्व निरीक्षक और उप प्रभाग अधिकारी से बात की|

वो प्रवासी मजदूरों की जितनी मदद कर सकते थे, उन्होंने की। इसके बाद भी जब उनके व्यक्तिगत सहयोग की बात आई तो उन्होंने अपनी शादी में कुछ भी खर्च न करने की ठानी। उन लोगों ने वसई के ग्रामीण कोविड केयर सेंटर को चुना, जहां सुविधाओं की कमी थी और वहां बेड, ऑक्सीजन वगैरह दान में दी।

Eric Lobo and Merlin Tuscano
Photo : asiannews.it

Eric Lobo और Merlin Tuscano ने बताया कि शादी के बाद वो लोग अपने हनीमून पर भी नहीं जाएंगे। हनीमून पर जाने की बजाय, वो लोग अब कोविड केयर सेंटर पर मरीजों के लिए काम करेंगे| कपल को प्रशंसा पत्र भी जारी किया गया है|

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 249 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: