आँचल ने अपनी मेहनत के दम पर बनाया आसमान छूने का रास्ता

अगर इंसान के अंदर किसी काम को करने का दृढ़ संकल्प हो, तो उसके सपने ज़रूर पूरे होते हैं| इसी बात को सच किया है 22 साल की Aanchal Gangwal ने| एक चाय बेचने वाले की बेटी ने हाल ही में भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर ज्वाइन किया है|

Aanchal Gangwal कुछ दिनों पहले Indian Air Force (IAF) में शामिल हुई हैं| लेकिन, इस मुकाम को हासिल करना उनके लिए आसान नहीं था| उनके पिता के पास कभी-कभी उनकी फीस देने तक के पैसे नहीं होते थे|

उनके परिवार के लिए उनका कमीशन लेना, एक गर्व का क्षण था| उनके पिता सुरेश गंगवाल नीमच जिले के एक बस स्टैंड पर चाय बेचने का काम करते हैं| उन्होंने कहा कि कोरोनोवायरस प्रतिबंधों के कारण वो बेटी के उस हसीन पल को देखने नहीं जा पाए|

Aanchal Gangwal
Photo : freepressjournal.com

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने 2013 केदारनाथ त्रासदी के दौरान लोगों की मदद करने में IAF की बहादुरी को देखा था| तभी उन्होंने भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सपना देखा था।

उन्होंने कहा कि Aanchal और परिवार के लिए इस सपने को साकार करना आसान नहीं था| लेकिन, आँचल को अपने आप पर पूरा भरोसा था|

Aanchal Gangwal के पिता ने कहा कि वो एक ब्राइट स्टूडेंट और बास्केटबॉल खिलाड़ी भी थीं| केदारनाथ त्रासदी के दौरान लोगों की मदद करने वाले भारतीय वायुसेना के जवानों को देखकर उन्होंने IAF ज्वाइन करने का मन बनाया| अब उसका सपना सच हो गया है|

Aanchal Gangwal
Photo : m.dailyhunt.in

उन्होंने कहा कि आँचल IAF personnels की बहादुरी से प्रेरित हुई| फिर उसने defence force में जाने के लिए बुक स्टॉल से जानकारी जुटाई| और फिर उसी direction में उसने तैयारी शुरू कर दी| उसे अपने ऊपर विश्वास था और 6th attempt में उसे सफलता मिल गयी|

लेकिन, ये मंज़िल उनके पिता और उनके लिए आसान नहीं थी| उनके पिता पिछले 25 सालों से भोपाल से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित नीमच में चाय बेच रहे हैं।

10वीं कक्षा तक पढ़ाई कर चुके सुरेश गंगवाल ने कहा कि आम इंसान उनकी आर्थिक स्तिथि को समझ सकता है| कई बार, आँचल के स्कूल और कॉलेज की फीस जमा करने में मुश्किल होती थी| उन्हें दूसरों से पैसे उधार लेने पड़ते थे| कभी-कभी तो उन्हें शहर से बहार गए होने का नाटक भी करना पड़ता था|

Indian Air Force Fighter Pilot
Photo : thestatesman.com

इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य को गर्व करने के लिए Aanchal Gangwal को बधाई दीं| उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि “नीमच में चाय की दुकान चलाने वाले सुरेश गंगवाल की बेटी Aanchal अब वायु सेना में लड़ाकू विमान उड़ाएंगी| मध्य प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली बेटी Aanchal अब देश के सम्मान और गौरव के लिए अनंत आकाश की ऊंचाइयों में उड़ान भरेगी| बेटी को बधाई, आशीर्वाद और शुभकामनाएं | ”

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 323 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: