लोग घर जा सकें इसलिए बीते 5 महीनों से ये खुद घर नहीं गए

तमिलनाडु के एक ऐसे कोरोना वॉरियर हैं जो अपने परिवार से बीते पांच महीनों से नहीं मिले हैं| पिछले हफ़्ते उनके बेटे का जन्मदिन था, लेकिन वो घर नहीं जा सके| उन्होंने वीडियो कॉल पर ही बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेशन देखा| ये हैं Dr. Ramesh Mahalingam जो कि ओमनदुरार सरकारी मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं|

Dr. Ramesh Mahalingam
Photo : timesofindia.indiatimes.com

Dr. Ramesh Mahalingam के परिवार ने कहा कि भले ही वो घर न आ पा रहे हों लेकिन उन लोगों को खुशी है कि वो मरीजों की सेवा में लगे हैं| Dr. Ramesh ने बताया कि उनके बेटे ने अपने दोस्तों से कहा कि मेरे पिता युद्ध में शामिल हैं इसलिए जन्मदिन पर नहीं आए|

Tamilnadu Doctor
Photo : facebook.com

डॉक्टर ने कहा कि हजारों मरीज अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं| उन्हें डॉक्टरों से उम्मीद होती है| हम लोगों को उनकी मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए| इतना ही नहीं, Dr. Ramesh ने अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कोविड के 500 बेड तैयार करवाने में भी मदद की है|

अस्पताल में अब तक 15000 कोरोना वायरस मरीजों का इलाज किया जा चुका है| 10000 मरीजों का सीटी स्कैन हो चुका है| यहां पर मरीजों को सुविधाएं देने के लिए डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे सातों दिन काम कर रहे हैं| रमेश ने बताया कि वो खुद बीते पांच महीने से अपने परिवार से नहीं मिले हैं| उनके साथ के अन्य डॉक्टर दो हफ्ते की नौकरी करने के बाद सरकारी हॉस्टल में 14 दिनों का क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद अपने घर चले जाते हैं। लेकिन वो नहीं गए|

Tamilnadu Doctor
Photo : facebook.com

तमिलनाडु गवर्नमेंट डॉक्टर्स असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. के सेंथिल ने कहा कि चेन्नई में अब कोरना के केस कम होने लगे हैं| कई डॉक्टर अपने घर लौट गए हैं| डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले अपनी परीक्षाओं की तैयारी में लग गए हैं| Dr. Ramesh Mahalingam जैसे डॉक्टर पर उन लोगों को गर्व है|

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 174 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: