बरेली की इस लड़की के लिए चुनौतियाँ हिम्मत से बड़ी नहीं हैं
पांच साल से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही 16 साल की लड़की ने ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ परीक्षा दी थी| यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में उसकी कड़ी मेहनत का फल भी उसे मिल गया है| Safia Javed ने परीक्षा में 69% marks के साथ पास हुई हैं|
Safia, बरेली के मोहल्ला शाहबाद में रहती हैं| उसे लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत होती है| जिसकी वजह से वो रोजाना क्लास नहीं ले पाती थी| वो यूपी बोर्ड परीक्षा में प्राइवेट स्टूडेंट के रूप में उपस्थित हुई थी।
Safia की मां अमना जावेद ने बताया कि उसने परीक्षा में बैठने के लिए अपने परिवार से भी लड़ाई की थी। उन्होंने बताया कि साफिया परीक्षा में उपस्थित होने पर अडिग थी और इसके लिए उनके साथ उसने लड़ाई भी करी| उन्हें विश्वास था कि वो पास हो जाएगी। उसने 69% marks हासिल किए हैं|
कुछ ही दिन पहले यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए थे| संयुक्त निदेशक, शिक्षा, प्रदीप कुमार ने कहा कि Safia ने समान बाधाओं का सामना करने वाले अन्य छात्रों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है|
उन्होंने बताया कि उन्हें एक सामाजिक कार्यकर्ता ने Safia Javed के बारे में बताया था| तब उन्हें Safia के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के अडिग इरादे के बारे में पता चला था| लेकिन वो अपनी बीमारी के कारण ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना ऐसा नहीं कर पा रहा थीं|
तब उन्होंने Safia के लिए गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज (सफिया के परीक्षा केंद्र) में केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया| उन्हें खुशी है कि वो अच्छे अंकों से पास हुई| इससे सभी का मनोबल बढ़ेगा| साफिया ने एक उदाहरण दिया है|
Safia ने कहा कि उनके माता-पिता ने उनका पूरा सपोर्ट किया और हमेशा भरोसा दिखाया| वो बहुत खुश हैं कि अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरी उतर पायीं|
इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं : share@nekinindia.com
(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )