ग़रीबी को मात देकर इन 6 बहनों ने पहनी खाकी वर्दी

हम बात कर रहे हैं भोसले परिवार (Bhosale Family) की, जो महाराष्ट्र के कोल्हापूर जिले का है| कोल्हापूर के वाघवे पैकी खोतवाडी तालुका पन्हाळा निवासी प्राथमिक शिक्षक रंगराव भोसले की इन छह पोतियों ने कमाल कर दिखाया है| रंगराव भोसले के बेटे सुरेश भोसले व चंद्रकांत भोसले कोल्हापूर में खेती करते हैं| इन दोनों भाइयों की तीन-तीन बेटियां महाराष्ट्र पुलिस में बतौर कांस्टेबल सेवाएं दे रही हैं|

सूत्रों से बातचीत में Sujata Bhosale ने बताया कि उनके परिवार में सबसे पहले साल 2008 में बहन सोनाली व सुवर्णा भोसले ने महाराष्ट्र पुलिस ज्वाइन की थी| बाद में वो अन्य चार बहनें भी इन्हीं के नक्शे कदम पर चलीं और साल 2010 से लेकर 2017 तक की महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सिलेक्ट हो गईं| फिलहाल विभिन्न पुलिस कार्यालयों में सेवाएं दे रही हैं|

Bhosale Sisters
Photo : twitter.com

दो भाइयों की कुल सात बेटियों में से छह बेटी महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल हैं जबकि सातवीं बेटी शुभांगी भोषले ने एमए बीएड कर रखा है| हालांकि इसकी महाराष्ट्र पुलिस सेवा में जाने की इच्छा नहीं है| चंद्रकांत भोसले की बेटियां सोनाली, रूपाली व विमल हैं जबकि सुरेश भोसले की बेटियों का नाम सुवर्णा, सारिका और सुजाता हैं|

छह बेटियां पढ़-लिखकर काबिल बन गईं तो नतीजा ये रहा कि इनकी शादी के लिए रिश्ते भी अच्छे मिले। पांच बहनें शादीशुदा हैं| इनमें से चार के पति भारतीय सेना, महाराष्ट्र पुलिस व जिला परिषद और एक का पति रसायन कंपनी में कार्यरत है| बेटी व दामाद को मिलाकर अकेले भोसले परिवार (Bhosale Family) में दस शख्स सरकारी नौकरी में हैं|

1. Sonali Bhosale

14 साल पहले भोसले परिवार में पहली बार सोनाली भोसले ने महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2008 पास की| सोनाली वर्तमान में कोल्हापूर जिले में रजवाड़ा पुलिस स्टेशन में कार्यरत हैं| इनके पति महेश पाटिल भारतीय सेना में नायक पद पर सेवाएं दे रहे हैं|

Sonali Bhosale
Photo : twitter.com

2. Swarna Bhosale

चचेरी बहन सोनाली के साथ ही सुवर्णा भोसले का भी महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ था| सुवर्णा वर्तमान में कोल्हापूर आईजी कार्यालय में सेवाएं दे रही हैं| इनकी शादी समीर अस्वले से हुई है, जो ​कोल्हापुर जिला परिषद में क्लर्क पद पर कार्यरत हैं|

Bhosale Sisters
Photo : twitter.com

3. Sarika Bhosale

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2012 में भोसले परिवार से तीसरी बेटी सारिका का चयन हुआ| ये वर्तमान में पिंपरी-चिंचवाड़ आयुक्तालय में पोस्टेड हैं| इनकी शादी उदय पाटिल से हुई है, जो एक केमिकल कंपनी में कार्यरत हैं|

Sarika Bhosale
Photo : twitter.com

4. Rupali Bhosale

रुपाली भोसले का चयन महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2010 में हुआ| ये वर्तमान में नासिक शहर पुलिस में कार्यरत हैं| रुपाली के पति कैलाश मुंगसे भी महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल हैं|

Rupali Bhosale
Photo : twitter.com

5. Vimal Bhosale

भोसले परिवार से पांचवीं कांस्टेबल बनने का गौरव बेटी विमल को हासिल हुआ| साल 2014 की महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में विमल भोसले का चयन हुआ| ये वर्तमान में कोल्हापूर परिवहन शाखा में कार्यरत हैं| इनके पति संजय सालोखे भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं|

Vimal Bhosale
Photo : twitter.com

6. Sujata Bhosale

भोसले परिवार की अविवाहित बेटी सुजाता ने महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2017 में सफलता पाई| ये वर्तमान में HQ Bavda में कार्यरत है| सुजाता कहती हैं कि आज उनके परिवार की पहचान छह कांस्टेबल बहनों के नाम से भी होती है, जो उन सबके लिए गर्व की बात है|

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 135 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: