इन्होनें साबित कर दिया कि इंसान का काम ही लोगों में नाम लाता है

इन दिनों असम में बाढ़ (Flood in Assam) और भूस्खलन(Landslide) के कारण वहां लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। 27 जिलों में भयंकर तबाही मची हुई है। चारों ओर कीचड़ ही कीचड़ है। लोगों के घर तबाह हो चुके हैं। 7.18 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। कई लोग बाढ़ में बह गए। फसलें बर्बाद हो गई। बता दें कि 14 जिलों में 359 राहत शिविर और वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। यहां पर 12 हजार से ज्यादा बच्चे और 80 हजार से ज्यादा लोगों ने शरण ले रखी है। इसी बीच चर्चा हो रही है एक महिला आईएएस अधिकारी Keerthi Jalli की। जिसने दफ्तरों में बैठकर मीटिंग करने के बजाय लोगों की मदद करने के लिए ग्राउंड पर जाकर हालातों का जायजा लेना शुरू किया।

keerthi jalli
Photo : northeasttoday.in

कछार जिले की उपायुक्त IAS कीर्ति जल्ली(Keerthi Jalli, IAS) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखा जा सकता है कि इसमें उन्होंने साड़ी पहन रखी है और वो बड़े ही साधारण तरीके से हालातों का जायजा लेती दिख रही हैं। वो लोगों की मदद करने और उनकी दिक्कतें सुनने के लिए सीधे जमीन पर उतर गई।

keerthi jalli
Photo : aajtak.in

उनकी एक फोटो और सामने आई थी। जिसमें वो नाव में बैठी हैं और बाढ़ प्रभावित हालातों का जायजा लेने जा रही हैं। वो बताती हैं कि लोकल लोगों का कहना है कि बीते 50 सालों से ही वो इसी तरह से बाढ़ से परेशान होते चले आ रहे हैं। ऐसे में बतौर अधिकारी Keerthi Jalli अपने काम को बेहतरी से करने के लिए ग्राउंड पर गई थीं। इतना ही नहीं, आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने उनकी एक फोटो को शेयर किया है। इस फोटो में वो एक स्थानीय महिला के साथ खड़ी हैं। लोगों ने जब ये तस्वीरें देखी तो उन्हें ये नेक काम बहुत पसंद आया। यूजर्स ने उनकी सराहना की।

keerthi jalli
Photo : livehindustan.com

वहीं बता दें कि स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने वर्षों में ऐसा पहली दफा हुआ है कि कोई आईएएस अधिकारी उनके पास बाढ़ के दिनों में आई हों और उनकी दिक्कतें सुनी हों।

Keerthi Jalli को असम में काफी लोग पसंद करते हैं। वो कोरोना काल में भी चर्चा में रही थी। वो 2013 बैच की IAS हैं। कोरोना काल में वो शादी के अगले ही दिन ड्यूटी पर पहुंच गई थीं।

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 102 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: