जो दुनिया देती है फेंक, उससे इन्होनें काम किया है नेक

कोरोना काल में पीपीई किट से लेकर ग्लव्स, मास्क की डिमांड बढ़ी| तो वहीँ दूसरी तरफ़ रोजगार घटे| लोगों की सैलरियां भी कट हुईं| ऐसे में हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले Bhavya Chawla ने आपदा में अवसर देखा| उन्होंने कबाड़ में फेंकी जाने वाली प्लास्टिक बोतलों से टी-शर्ट, फेस शील्ड, मास्क, ग्लव्स से लेकर पीपीई किट तक बनाना शुरू कर दिया|

Bhavya Chawla का ये प्रयोग सफल रहा| एक तरफ जहां उन्होंने खुद के रोजगार का जरिया निकाल लिया, वहीं उन्होंने 100 से ज्यादा कर्मचारियों को रोजगार भी दिया| इसके साथ ही वो पर्यावरण संरक्षण में भी भूमिका निभा रहे हैं|

Bhavya Chawla
Photo : indiatimes.com

सूत्रों की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी फैकट्री फरीदाबाद के सेक्टर-11 में है| उन्होंने बीबीए किया हुआ है| लेकिन, उन्हें प्रदूषण के खलाफ कुछ करने का जुनून था| इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि अमेरिका, यूरोप, जापान, सिंगापुर जैसे देशों में कई कंपनियां प्लास्टिक की बोतलों को रिसायकल करके कपड़े बनाती हैं|

इसके बाद Bhavya Chawla प्लास्टिक की बोतलों के रिसाइकल की स्टडी के लिए अमेरिका चले गए| वहां से पढ़ाई करने के बाद वो भारत आए और नोएडा के साथ-साथ लुधियाना में फैक्ट्री लगा दी| प्लास्टिक की बेकार बोतलों से उनकी फैक्ट्री लोअर, रनिंग शॉर्ट्स, जैकेट और ट्रैक सूट तैयार करती है| अब वो 100 लोगों को नौकरी भी दे रहे हैं और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल भी पेश की|

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 312 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: