ये खबर पढ़कर आप भी कहेंगे डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं

मुंबई का एक general practitioner (Dr. Ravindra Mhaske) एक प्रेग्नेंट महिला के लिए भगवान बनकर सामने आया और अपने घर पर ही फ्री में उसकी डिलीवरी कराई| सूत्रों के अनुसार, महिला तीन बड़े अस्पतालों का चक्कर काट चुकी थी और हर जगह से निराश होकर उस तक पहुंची थी| बच्चा और महिला पूरी तरह से स्वस्थ हैं|

सूत्रों के मुताबिक़, मामला मुंबई के साकीनाका चांदीवली का है| पूजा भिसे नाम की महिला 9 महीने की प्रेग्नेंट थीं| उन्हें तेज दर्द हुआ तो उनके पति दत्तात्रेय उन्हें लेकर घाटकोपर वेस्ट के hospital पहुंचे| लेकिन, वहां उन्हें Covid-19 test कराकर आने को कहा गया| भारी बारिश में उनका वहां जाना मुश्किल था|

Dr. Ravindra Mhaske
Photo : mumbaimirror.indiatimes.com

इसके बाद दत्तात्रेय पत्नी को लेकर घाटकोपर के राजावाडी अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसने भी बिना कोविड टेस्ट के भर्ती से इनकार कर दिया| अस्पताल Covid test करने को भी तैयार नहीं था| इसके बाद एक private hospital में पहुंचे तो वहां 1 लाख रुपये जमा करने की बात कही गई| लेकिन, उनके पास इतने रुपये नहीं थे|

वहां से दत्तात्रेय अपनी पत्नी को लेकर घर के पास ही क्लिनिक चलाने वाले डॉ. रवींद्र महास्के के घर ले गए| फोन पर बात करने के बाद वो डॉक्टर के घर पहुंच गए| Dr. Ravindra Mhaske ने मेडिकल कॉलेज में सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर काम किया था| उनका वो अनुभव उनके काम आया और उन्होंने डिलीवरी करा दी| जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं|

Dr. Ravindra Mhaske
Photo : mumbaimirror.indiatimes.com

Dr. Ravindra Mhaske ने दत्तात्रेय से कोई फीस नहीं ली| बल्कि, उनके घर की परिस्थिति देखते हुए उन्हें राशन भी दिया| उनका कहना था कि वो खुद एक किसान परिवार से हैं| वो जानते हैं कि ग़रीबी क्या होती है| स्कूल से लेकर मेडिकल तक की पढ़ाई के दौरान उन्होंने भी पैसों के लिए संघर्ष किए हैं|

वहाँ के लोगों का कहना है कि Dr. Ravindra Mhaske पहले से इलाके में लोगों की मदद करते आये हैं| इसके पहले इलाके के एक मरीज को वो अपनी कार में हॉस्पिटल ले गए थे| कई बार उन्होंने खुद मरीजों के लिए एंबुलेंस का इंतजाम किया है| बीमारी फैलने पर उन्होंने घर-घर जाकर जागरुकता भी फैलाई| उनके इस जज़्बे को नेक इन इंडिया का सलाम !

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 405 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: