80 साल का बुज़ुर्ग बना मजदूरों के लिए corona warrior

कोरोना वायरस की इस संकट की घड़ी में 80 साल के Mujibullah Rehman एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं| जिन मजदूरों की तस्वीरें-वीडियो देखकर उनकी दुर्दशा पर आंसू निकल जा रहे हैं, उनके लिए मुजीबुल्लाह इस उम्र में भी मदद के लिए आगे खड़े दिख रहे हैं|

Mujibullah Rehman लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करते हैं| लाल कुर्ते में सिर पर पगड़ी बांधकर वो रेलवे स्टेशन पर सामान ढोने वाले कुली हैं| उन्हें जानने वाले उन्हें चारबाग का ‘सूफी संत’ कहते हैं| लेकिन, इन दिनों वो कोरोन वॉरियर बने हुए हैं|

Mujibullah Rehman
photo : deccanherald.com

पिछले 3 मई से जबसे श्रमिक ट्रेनें चलनी शुरू हुई हैं, Mujibullah कई प्रवासी मजदूरों के लिए एक मसीहा के तौर पर सामने आए हैं| वो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ज़रूरतमंद श्रमिकों का सामान फ्री में ढोते हैं| वो स्टेशन पर हर ज़रूरतमंद के साथ दिखाई देते हैं और उनकी हर संभवतः मदद के लिए खड़े रहते हैं|

सूत्रों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो उनसे पैसे कैसे ले सकता है, जिन्हें इस वक्त खुद मदद की ज़रूरत है| बिल्ला नंबर 16 लगाकर वो पिछले 50 साल से स्टेशन पर काम कर रहे हैं| वो गुलजारनगर इलाके में रहते हैं और 6 किमी पैदल चलकर स्टेशन पहुंचते हैं|

Mujibullah Rehman
Photo : timesofindia.indiatimes.com

रेलवे के कर्मचारियों के मुताबिक़, Mujibullah Rehman के लिए ये स्टेशन उनके दूसरे घर की तरह है| वो रोज श्रमिक ट्रेनों से स्टेशन आने वाले लोगों के टच में रहते हैं| सुरक्षा की दृष्टि से रोज उनकी थर्मल स्कैनिंग होती है और वो बिना डरे हुए लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं|

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 125 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: