नाम के साथ काम में भी शौर्य दिखा रहा है ये मेजर
चाहे वो सीमा पर दिखाई देने वाले दुश्मन से लड़ रहे हों या कोरोनोवायरस जैसे अदृश्य दुश्मन से, वो अपनी पहचान बनाते हैं। Major Pradeep Shaury Arya, एक भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी और शौर्य चक्र से सम्मानित हैं, जो कोरोना वॉरियर्स स्वयंसेवक समूह के हिस्से के रूप में हजारों लोगों की मदद कर रहे हैं|
जब झारखंड के प्रवासी श्रमिक मालूर रेलवे स्टेशन से जा रहे थे या जब उत्तर कर्नाटक के सैकड़ों लोग बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा बस स्टेशन से बसों में सवार थे, मेजर आर्य इन भूखे मजदूरों को पानी की बोतलें, बिस्कुट और भोजन के पैकेट बांटते देखे गए। सूत्रों के मुताबिक़ वो अपने पिता से मिलने के लिए मार्च के तीसरे हफ्ते में बेंगलुरु आये थे| जब वो मुंबई लौटने वाले थे, तो देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा हो गई थी और उनके पास कोई रास्ता नहीं था कि वो वापस जा सके। तब वो एक वालंटियर टीम में शामिल हो गए, जो कि सरकार और लॉकडाउन से परेशान मजदूरों के बीच कोआर्डिनेट कर रही थी|
अब हर दिन, Major Pradeep Shaury Arya सुबह 9 बजे के आसपास घर से निकलते हैं और ज़रूरतमंदों की मदद करने के लिए अपना काम करने के बाद देर शाम को ही लौटते हैं। उन्होंने बताया कि 2013 में वो बेंगलुरु में पोस्टेड थे। बाद में, उनका बेलगावी और फिर मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया। उनका कहना है कि अब, वो अपने मूल निवास बेंगलुरु में कुछ समय बिता सकते हैं| मुंबई में Additional Commissioner of Income Tax के रूप में पोस्टेड, 47 साल के मेजर आर्य Territorial Army द्वारा सर्टिफाइड हैं और 2017 में वो, एलओसी पर आतंकवादियों को मारने वाली एक टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने sociology, business administration, law and taxation में मास्टर्स डिग्री के साथ sociology में पीएचडी भी किया है|
Major Arya पास एक कमर्शियल पायलट का लाइसेंस भी है। उनका कहना है कि उनके साथ-साथ डॉक्टर, पायलट, सेना के लोग, इंजीनियर, होमगार्ड और कई अन्य लोग हैं जो समाज के लिए अपना काम कर रहे हैं और ऐसा पहली बार है कि देश के इतने सारे लोग एक कारण के लिए साथ आए हैं|
Nek In India दुनिया का पहला ऐसा Donation Campaign लाया है, जिसमें आप अपने आस-पास की या social media पे चलने वाली positive और नेक खबर/वीडियो, nekinindia@gmail.com पर मेल कर सकते है या हमारे whatsapp number 7217876194 पर भेज सकते है| हम वही अच्छाई अपनी website पर आपके नाम के साथ डालकर पूरी दुनिया तक पहुंचाएंगे| तो आज ही करें Donate Positive News.
(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )