बागेश्वर के Nitendra Singh Rawat ने मुंबई मैराथन में जीता गोल्ड

उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के अणां गांव निवासी ओलंपियन Nitendra Singh Rawat ने रविवार को मुंबई मैराथन में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने तीसरी बार यह खिताब जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर पैतृक गांव में खुशी का माहौल है।

Nitendra Singh Rawat
Photo : mid-day.com

Nitendra Singh Rawat वर्तमान में छह कुमाऊं में तैनात हैं। उन्होंने रविवार को मुंबई मैराथन में दो घंटे 15 मिनट और 52 सेकंड में 42 किमी की दूरी तय कर गोल्ड जीता। अब वह दोहा वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

नितेंद्र के गोल्ड जीतने की सूचना पत्नी दीप्ति रावत ने परिजनों को दी। ओलंपियन Nitendra Singh Rawat के पिता हरीश सिंह रावत ने बताया कि Nitendra इससे पहले दो बार मुंबई मैराथन में गोल्ड जीत चुके हैं। नितेंद्र की मां रमा रावत ने कहा कि उनका बेटा दोहा चैंपियनशिप में भी भारत का नाम रोशन करेगा।

Nitendra Singh Rawat
Photo : m.timesofindia.com

महिला वर्ग में सुधा सिंह भारतीयों में शीर्ष पर रहीं| उन्होंने दो घंटे 34 मिनट और 56 सेकंड का समय लिया| जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है| ये आईएएएफ के सितंबर-अक्टूबर में होने वाली दोहा विश्व चैंपियनशिप के दो घंटे 37 मिनट मे क्वालिफाइंग मार्क से भी कम है|

एशियाई खेल 2010 और 2018 में क्रमश गोल्ड और सिल्वर जीतने वाली यह 3000 मीटर स्टीपलचेज की एथलीट ओवरऑल आठवें स्थान पर रही| उनका इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2:35:35 था, जो उन्होंने 2015 में बीजिंग विश्व चैंपियनशिप में बनाया था| तब वो 19वें स्थान पर रही थी| ज्योति घाटे (2:45:48) भारतीय महिलाओं में दूसरे और जिगमेट गोल्मा (3:10:42) तीसरे स्थान पर रही|

Nitendra Singh Rawat
Photo : dnaindia.com

पुरुष वर्ग में Nitendra Singh Rawat ने दो घंटे 15 मिनट 52 सेकंड का समय निकालकर भारतीयों में पहला स्थान हासिल किया| वो विश्व चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग मार्क दो घंटे 16 मिनट से कम समय निकालने में भी सफल रहे|

पिछले साल भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रहे गोपी ठोकनाल को ऐंठन के कारण नुकसान हुआ और वो दो घंटे 17 मिनट तीन सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे| करण सिंह को तीसरा स्थान मिला|

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 353 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: