Deepak Ramola रोचक तरीके से बाँटते हैं पूरी दुनिया में ज्ञान
देहरादून के Deepak Ramola एक लेखक, अभिनेता, टीचर और गीतकार हैं| उनका सबसे बड़ा शौक अलग-अलग लोगों से मिलना, उनसे बात करना और ज़िंदगी के सबक जुटाना है| उन्होनें साल 2009 में प्रॉजेक्ट फ्यूल (Project Fuel) की शुरूवात की| इसके ज़रिए दुनिया भर के अलग-अलग लोगों से ज़ीवन के सबक इकट्ठे किए जाते हैं और वर्कशॉप, सेमिनार की मदद से पूरी दुनिया तक पहुँचाए जाते हैं| वर्कशॉप की मदद से वो 50 हज़ार से ज़्यादा लोगों को पढ़ा चुके हैं|
Deepak Ramola को प्रॉजेक्ट फ्यूल का आइडिया अपनी माँ से मिला| वो ज़िंदगी से मिले सबकों को किताब के रूप में भी दुनिया के सामने पेश कर सकते थे, पर उन्होनें इन सभी को थियेटर, कविता, रचनात्मक लेखन और परफॉर्मेंस आर्ट जैसी एक्टिविटी में बदलकर पेश किया| इसी वो रोचक तरीके से बहुत से लोगों को ज़रूरी ज्ञान बाँट पाते हैं|
Deepak 17 साल की उम्र से लोगों को ज़ीवन के सबक सीखा रहे हैं| उनका कहना है कि उनकी माँ 5th क्लास के बाद कभी स्कूल नहीं गयी, पर वो हमेशा उन्हें ज्ञान की बातें बताती थीं| जब उन्होनें अपनी माँ से इसके बारे में पूछा तो उन्होनें कहा कि ये सब उन्होनें ज़िंदगी से सीखा है| Deepak Ramola टेड टॉक में भी शामिल हो चुके हैं| भारत के अलावा, वो नेपाल और अफ़ग़ानिस्तान में भी सेशन्स कर चुके हैं|
Deepak Ramola 4 साल के बच्चे से लेकर 96 साल के बुजुर्ग तक को अपने लाइफ लेसन्स से परभावित कर चुके हैं| वो पूरी दुनिया में घूमते हैं और अलग-अलग सभ्यताओं और संस्कृतियों से ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करते हैं| उनका कहना है कि दुनिया के एक कोने से मिला ज्ञान, दुनिया के दूसरे कोने में परेशान लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है| और इससे उन्हें काफ़ी खुशी मिलती है|
(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )