किसान के बेटे Akash Malik ने तीरंदाजी में रचा इतिहास

Youth Olympic Games 2018 में Akash Malik ने तीरंदाजी(archery) स्पर्धा में सिल्वर मैडल जीत कर इतिहास रच दिया| Silver Medal जीतने वाले वो पहले भारतीय बन गए हैं| 15 साल के Akash, 11th क्लास के स्टूडेंट हैं| उनके पिता एक किसान हैं, उन्होंने फाइनल में अमेरिका के ट्रेंटन कोलेस को 6-0 से हराया| भारत ने Youth Olympic Games में 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 1 ब्रांज मैडल जीते हैं|

Akash Malik
Photo : krishijagran.com

भले ही Akash Malik गोल्ड मैडल जीतने से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने भारत का दिल जीत लिया है| जहां ज्यादातर लोग क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेल के दीवाने हैं, वहीं एक किसान के बेटे ने दिखा दिया कि इन खेलों में भी भारत के बच्चे कम नहीं हैं| सोशल मीडिया पर Akash को खूब बधाई मिल रही है| वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया|

Akash Malik
Photo : dnaindia.com

हरियाणा के रहने वाले Akash Malik ने महज 6 साल की उम्र में तीरंदाजी शुरू कर दी थी| उनके पिता नरेंद्र मलिक गेंहू और कॉटन की खेती करते हैं| उनके पिता ने बताया वो कभी नहीं चाहते थे कि उनका बेटा भी खेती करे, जिसके बाद उन्होंने बेटे को वही करने दिया जिसमें उसका मन लगता था|

Akash ने बताया कि एक बार उनका एक दोस्त उन्हें मैदान में लेकर चला गया, जहां कुछ लोग तीर चला रहे थे| उन्हें देखकर उस वक्त Akash को लगा कि जैसे वो लोग शिकार कर रहे हैं| इसी घटना के बाद उन्हें लगा कि वो इसमें कुछ कर सकते हैं और उनका तीरंदाजी का सफर शुरू हो गया|

Youth Olympic Games 2018
Photo : krishijagran.com

उन्होनें कहां कि उन्हें खुशी है कि उन्होनें सिल्वर मैडल जीता, लेकिन साथ ही गोल्ड मैडल नहीं जीत पाने का दुख भी है| उन्होनें कहा कि अतुल वर्मा ने 2014 में नानजिंग में हुए खेलों में ब्रांज जीता था|

हरियाणा के Akash Malik फाइनल में टिक नहीं सके| वहीं ट्रेंटन कोलेस ने सिर्फ 10 और 9 में स्कोर करके आसानी से जीत हासिल कर ली| ये मुकाबला तीन सेटों में हुआ था, जिसमें दोनों ने चार बार परफेक्ट 10 स्कोर किया, लेकिन आकाश पहले और तीसरे सेट में 2 बार सिर्फ 6 स्कोर ही कर पाए|

Akash Malik
Photo : twitter.com

Akash ने बताया कि उन्होनें अपना 100 प्रतिशत देने की पूरी कोशिश की| उन्होनें तेज हवाओं में तीर चलाने की खूब प्रैक्टिस की थी, लेकिन वहां हवा बहुत तेज थी| उन्होंने कहा ये भी सच है कि ट्रेंटन कोलेस मजबूत खिलाड़ी हैं| उन्होंने ये भी बताया कि वो अब 2020 में टॉक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिए तैयारी कर रहे हैं|

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 333 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: