कोरोना से बचने का नया समाधान लाया 14 साल का Govardhan

कोरोना महामारी की लड़ाई में तकनीक ने हमारी काफी मदद की है| साबुन से हाथ धोने की आदत लोगों में शुमार हो गई है| लेकिन, हाथ धोते वक़्त नल को छूने से भी इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है|

इसी कड़ी में हाथ धोते वक़्त इन्फेक्शन के जोखिम को काम करने के लिए पुराने बेंगलुरु स्तिथ चाननसंदरा सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के क्लास 8th के student Govardhan ने internet की मदद से “टिप्पी टेप” नाम का एक कॉन्टेक्टलेस पानी का नल (contactless water tap) बनाया है|

टिप्पी टैप एक सैनिटाइज़र डिस्पेंसर (sanitizer dispenser) जैसे काम करता है| इससे लोग पानी के नल को छूने की बजाये पानी निकालने के लिए पैडल का इस्तेमाल कर सकते हैं|

Govardhan
Photo : yourstory.com

Govardhan ने बताया कि उनके patron ने उन्हें लॉकडाउन में नई चीज़ें सिखने के लिए प्रेरित किया| उनका ये इनोवेशन उसी का रिजल्ट है| उनके पिता कि कपड़े धोने की दूकान के मालिक हैं, जबकि उनकी माँ ग्रहणी हैं|

Covid-19 के बीच किसी भी चीज़ को छूना सुरक्षित नहीं है| इसलिए उन्हें ये आईडिया आया और उन्होंने पैडल से चलने वाले टिप्पी टैप के बारे में पढ़ा| इसे बनाना उनके लिए आसान था| उन्होंने अपने पापा कि हैल्प ली और टिप्पी टैप बना दिया|

अपने इनोवेशन के बारे में बताते हुए Govardhan ने बताया कि उन्होंने टिप्पी टैप बनाने के लिए एक भी रूपया खर्च नहीं किया| उन्होंने घर में आसानी से मिलने वाले सामान जैसे तेल कि कैन और कुछ माचिस आदि का इस्तेमाल किया|

Govardhan बड़े होकर एक astronomer बनना चाहते हैं| वो अपने भोलेपन में बताते हैं कि वो एक astronomer बनना चाहते हैं और स्पेस शिप बनाने के लिए NASA के साथ काम करना चाहते हैं| वो स्पेस में कुछ दिलचस्प ढूंढना चाहते हैं|

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 213 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: