इन्होनें दिखाई ऐसी सूझबूझ कि Anand Mahindra रहे हैं इनको पूछ

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन (Lockdown) जारी है| इस वायरस से बचने के लिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) की अपील की जा रही है| लोग भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं| इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमें एक ई-रिक्शा चालक ने अपने रिक्शा को कुछ इस तरह डिजाइन किया कि कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियम फॉलो होते हैं| रिक्शे की डिजाइन देखकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने चालक को जॉब का ऑफर दिया है|

Anand Mahindra
Photo : twitter

डिजाइन किए गए रिक्शा का वीडियो आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है| इस रिक्शा को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि कोई भी सवारी एक दूसरे को टच नहीं हो सकेगी| रिक्शा में चालक के अलावा 4 सवारी आराम से बैठ सकती हैं| हर सवारी के बैठने के लिए अलग सेक्शन बनाया गया है| जिससे कोरोना संकट में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पूरी तरह से ख्याल रखा गया है| आप भी देखिए वीडियो-

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) रिक्शा चालक का यह आइडिया बहुत पंसद आया| उन्होंने इस शख्स को जॉब का ऑफर दिया है| महिंद्रा ने कंपनी के कार्यकारी निदेशक (ऑटो और फार्म सेक्टर) राजेश जेजुरिकर से इस ड्राइवर को रिसर्च एंड डिवेलपमेंट टीम में बतौर एडवाइजर अपॉइंट करने की सलाह दी है| उन्होंने कहा कि देश के लोगों की तेजी से नया खोजने की और नई परिस्थितियों में ढल जाने की क्षमता देख वो हमेशा हैरान रह जाते हैं|

ये वीडियो कहां का है फिलहाल ये तो पता नहीं लग सका है| लेकिन वीडियो में देखने से रिक्शा चालक पश्चिम बंगाल का लग रहा है| सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है|

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 175 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: