6 साल की Iha अपने campaign से कर रही है लोगों को inspire

दिन ब दिन बढ़ती global warming से हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य खतरे में है| इसका अब सिर्फ एक ही solution है कि लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और उनका conservation करें| मेरठ में रहने वाली 6 साल की Iha पर्यावरण बचाने के लिए सबको inspire कर रही है| उन्होनें प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ से प्रेरित होकर पिछले साल 29 सितंबर को अपने 5th birthday पर मेडिकल कॉलेज प्रेमिस में 1008 पौधे लगाए|

6 year old Iha
Photo : representational image

इसके बाद शुरू हुआ Iha का ये campaign उनके आस-पास रहने वाले बाकि लोगों को भी inspire कर रहा है| 6 साल की Iha को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, यूपी बुक ऑफ रिकॉर्ड, वियतनाम बुक ऑफ रिकॉर्ड, महिला गौरव और अन्य कई अवॉर्ड मिल चुके हैं| ईहा के पिता कुलदीप, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में working हैं| उन्होनें ‘Green Iha Smile Club’ नाम का एक group भी बनाया है, जिसमें उन्होंने अपने 6 दोस्तों को शामिल किया है| ये सभी बच्चे हर sunday को अलग-अलग जगहों पर plantation करते हैं|

Ihaकहती हैं कि वह किसी के भी birthday पर पौधों का गिफ्ट देकर उनसे plantation का promise लेती है| ये बच्चे हर sunday को plantation करने के अलावा पहले लगाए हुए पौधों का supervision भी करते रहते हैं| ईहा के campaign में बच्चों के साथ-साथ अब बड़े लोग भी actively participate कर रहे हैं| Sunday को जिन लोगों के पास कोई काम नहीं होता, वो Iha के साथ जाकर plantation करते हैं| वो हर Sunday लगभग 10 पौधे लगाती हैं| ये पौधे वो खुद नर्सरी से खरीद कर पहले ही घर पर रख लेती हैं|

6 year old Iha
Photo : representational image

Iha के पिता कहते हैं कि पहले वो इसे सिर्फ एक बच्चे की जिद समझकर इतना seriously नहीं लेते थे, लेकिन जब वो बार-बार इसी बात पर डटी रही तो उसकी desire को समझते हुए उन्होंने उसकी पूरी help करने फ़ैसला कर लिया| Iha घर पर आने वाले आम और जामुनों को खाने के बाद उनकी गुठलियों को भी गमलों में लगा देती थी|

दो हफ्तों में ही उनमें अंकुर फूटने लगे| Iha का कहना है कि वह इन आम के 40 पौधों को लगाकर एक बाग तैयार करेगी और इसके लिए वो जमीन ढूंड रही है| इस campaign के लिए उन्हें कई राजनेताओं की सराहना भी मिल चुकी है|

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 327 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: