ऐसा थाना जो जरूरतमंदों को रोज़ खिला रहा है खाना

मजदूर और जरूरतमंद लोगों को लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| कई लोग पैदल ही अपने घर जाने को मजबूर हैं| हालांकि, ऐसे में आम लोगों से लेकर सरकारी कर्मचारी भी जरूरमदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं| इसी तरह का एक मामला गुजरात के वडोदरा में भी सामने आया है| दरअसल, वडोदरा पुलिस ने अपने थाने (police station) को जरूरतमंदों को खाना खिलाने के लिए किचन में परिवर्तित कर दिया है|

सूत्रों के मुताबिक, जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वडोदरा पुलिस ने उन्हें खाना खिलाने के जिम्मेदारी उठाई है और इसके लिए पुलिस ऑफिसर पुलिस स्टेशन (police station) में ही कम्यूनिटी किचन चला रहे हैं| इस पहल को पुलिस ने उस वक्त शुरू किया जब एक शख्स ने अपनी बेटी को कैंसर की वजह से खो दिया और पुलिस अधिकारियों को खाने का सामान जरूरतमंदों की मदद के लिए दिया|

Vadodra police station
Photo : ndtv.com

पुलिस अधिकारी पहले से ही बहुत से जरूरतमंद लोगों की परेशानी जानते थे और इस वजह से उन्होंने अपने पुलिस स्टेशन (police station) में ही खाना बनाना शुरू कर दिया| डीसीपी सरोज कुमारी ने 8 पुलिस अधिकारियों की एक टीम बनाई जो ड्यूटी खत्म होने के बाद किचन में काम करते हैं| शुरुआत में सीनियर पुलिस अधिकारी ही राशन के लिए पैसे दान करते रहे और खाना बनाने वाले पुलिसकर्मी इस बात को निश्चित नहीं थे कि वो कितने लंबे वक्त तक इस कम्यूनिटी किचन को चला पाएंगे|

Vadodra police station
Photo : twitter

हालांकि, जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो वो राशन और पैसे किचन के लिए दान करने लगे| डीसीपी सरोज ने बताया कि संस्कारीनगर के कुछ लोगों ने राशन और पैसों के जरिए पुलिस की मदद की है| इस किचन में रोजाना कम से कम 600 लोगों के लिए पुलिस द्वारा खाना तैयार किया जाता है| इसके बाद वो खाना पैक कर जरूरतमंदों तक इसे पहुंचाते हैं|

Nek In India दुनिया का पहला ऐसा Donation Campaign लाया है, जिसमें आप अपने आस-पास की या social media पे चलने वाली positive और नेक खबर/वीडियो,  nekinindia@gmail.com पर मेल कर सकते है या हमारे whatsapp number  7217876194  पर भेज सकते है| हम वही अच्छाई अपनी website पर आपके नाम के साथ डालकर पूरी दुनिया तक पहुंचाएंगे| तो आज ही करें Donate Positive News.

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 164 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: