Hima Das की कड़ी मेहनत ने दिलाया उन्हें एक और उँचा मुकाम

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता Hima Das को United Nations Children’s Fund-India (Unicef-India) ने देश के पहले youth ambassador के रूप में नियुक्त किया है। एथलेटिक्स की दुनिया में रातोंरात छा जाने वाली एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट Hima को बुधवार को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई| ‘Unicef India’ ने 14 नवंबर यानी बाल दिवस वाले दिन ट्वीट कर ये जानकारी दी|

Hima Das
Photo : indiatoday.in

वहीं इस बात से बेहद खुश Hima ने ट्वीट कर लिखा कि वो अभारी हैं कि उन्हें यूनिसेफ इंडिया की यूथ एंबेसडर चुना गया है और उन्हें आशा है कि वो ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को उनका सपना पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगी|

असम की रहने वाली किसान की बेटी Hima Das उस वक्त चर्चा में आई थी, जब उन्होंने आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया था| उन्होंने राटिना स्टेडियम, फिनलैंड में खेले गए फाइनल में 51.46 सेकेंड का समय निकालते हुए जीत हासिल की थी| इसी के साथ वो इस चैंपियनशिप में सभी आयु वर्गो में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं|

Hima Das
Photo : news.careers360.com

Youth Ambassador के रूप में, Hima Das बच्चों के अधिकारों और आवश्यकताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में काम करेंगी| वो निर्णय लेने में active participants के रूप में बच्चों और युवाओं की आवाजों को बढ़ाने में मदद करेंगी, इस प्रकार वो उनके holistic development में योगदान देंगी|

Hima Das
Photo : youthincmag.com

‘Dhing Express’ के नाम से मशहूर Hima Das ने एथलिट बनने के बारे में कभी नहीं सोचा था| वो लड़कों के साथ फुटबॉल खेला करती थीं, लेकिन फिर उन्हें एक लोकल कोच ने सलाह दी कि उन्हें एथलेटिक्स में अपना करियर बनाना चाहिए| इसके बाद उन्होंने किस्मत आजमाने की सोची और आज वो शीर्ष एथलीटों की कतार में खड़ी हैं|

Hima Das
Photo : swarajyamag.com

भोगेसवर बरुआ के बाद इंटरनॅशनल इवेंट में गोल्ड मैडल जीतने वाली वो second Assamese runner हैं| असम सरकार ने उन्हें खेल के लिए राज्य का ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया है| साथ ही, 25 सितंबर, 2018 को उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था|

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 251 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: