हाइ कोर्ट के पूर्व जज A Selvam, बना रहे हैं बंजर ज़मीन को उपजाऊ

मद्रास हाइ कोर्ट के पूर्व जज, A Selvam ने खेत में जीवन जीने के लिए अपना शहरी जीवन छोड़ दिया है। ट्रैक्टर पर एक खेत में खेती करने वाला उनका वीडियो वायरल होने बाद उन्होनें कहा कि उन्होंने केवल वही किया है, जो वो हमेशा से करना चाहते थे|

A Selvam
Photo : m.dailyhunt.in

आजकल, लोग जहाँ रिटाइयर्मेंट के बाद आरामदायक ज़िंदगी जीना पसंद करते हैं, वहीं A Selvam गाँव की बंजर ज़मीन को उपजाऊ बनाने में जुटे हुए हैं| उनका खेती से ख़ास लगाव है|

62 साल के A Selvam, जज के पद से रिटाइर्ड हो गये हैं और अब उन्होंने खेती-बाड़ी करना शुरू कर दिया है| Selvam मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै ब्रांच में जज थे| उन्होंने 13 साल हाईकोर्ट में जज के तौर पर काम किया| वहाँ से रिटायर होने के बाद वो अपने पैतृक गांव शिवगंगा जिले के तिरुप्पुर ताल्लुक लौट आए|

A Selvam
Photo : thehindu.com

आज वो एक बंजर जमीन को उप्जाऊ बना रहे हैं| सोशल मीडिया पर उनके इस काम और इस सादगी भरे स्वभाव की खूब तारीफ और सराहना हो रही है| रिपोर्ट के अनुसार A Selvam जिस परिवार से ताल्लुक रखते हैं, वो कई सालों से खेती करते आ रहा है| ऐसे में Selvam का कहना है कि कृषि उनका original profession है, जज से एक किसान बन जाना कोई बड़ी बात नहीं है|

A Selvam
Photo : thehindu.com

A Selvam ने बताया कि वो पढ़ाई में अच्छे थे| इसलिए उन्हें लॉ की पढ़ाई करने के लिए मदूरै भेज दिया गया| साल 1981 में ए सेल्वम ने अपने करियर की शुरुआत की और वो इसी साल अप्रैल में रिटायर हुए हैं| रिटायर होने के बाद उनका दिन सुबह 6 बजे शुरू हो जाता है| जिसके बाद वो खेतों में जाते हैं और ट्रैक्टर से खेत जोतते हैं|

A Selvam
Photo : mahaaassociation.com

उन्होंने बताया कि उन्होनें खेत में धान बोया है| एक बार इस खेत में धान सही से उग जाए उसके बाद ही वो यहां पर सब्जियों की खेती करेंगे| उन्होंने कहा कि वो बाहर किसी और फील्ड में काम करने की बजाए ऐसा काम कर रहे हैं, जिसमें सीखने को बहुत कुछ है| वो अपने इस काम से satisfied हैं|

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 563 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: