कभी सिक्योरिटी गार्ड रहा ये लड़का आज पूरे देश की सिक्योरिटी कर रहा है
मेहनती लोग अंधेरों में भी अपनी मंज़िल ढूंढ ही लेते हैं, क्यूंकि जुगनू कभी रौशनी के मोहताज़ नहीं होते| इस बात को साबित कर दिखाया है राजस्थान के जालौर जिले के सांचोर के रहने वाले Pintu Kumar Rana ने|
मजदूर का यह बेटा कभी रातभर बतौर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में ड्यूटी किया करता था| अब पुलिस अफसर बन गया है| Pintu Kumar Rana के लिए सिक्योरिटी गार्ड से राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने तक का सफर आसान नहीं था|
Pintu Kumar Rana ने बताया कि उनके पिता पूनमा राम दूसरों के खेतों में मज़दूरी का काम करते हैं| पिता ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, मगर उन्होंने पिंटू को पढ़ने-लिखने का भरपूर मौका दिया| यही वजह है कि बेटे ने भी जमकर मेहनत की| नतीजा आज सबके सामने है| अब Pintu Kumar राजस्थान पुलिस में उप निरीक्षक बन चुके हैं|
Pintu Kumar ने सांचोर के सरकारी स्कूल से 12वीं करने के बाद यहीं के एक कॉलेज से वर्ष 2015 में कॉलेज की पढ़ाई पूरी की| फिर कॉम्पिटिटिव एक्साम्स की तैयारियों में जुट गए, मगर परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उन्होंने नौकरी करने का फैसला किया|
Pintu की सरकारी नौकरी नहीं लग पायी| तब उन्होंने केयर्न इंडिया कम्पनी के सांचोर स्थित कार्यालय में 15 हजार रुपए प्रतिमाह में बतौर सिक्योरिटी गार्ड का काम शुरू किया| वर्ष 2016 में राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकली तो पिंटू ने रात की शिफ्ट ले ली| इस तरह वो रात में चौकीदारी और दिन में लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई करते थे|
एसआई में सेलेक्शन होने के बाद Pintu Kumar Rana का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है| इसमें वे अपना सफलता का मूलमंत्र बताते हुए कहते हैं कि साथियों अपने लक्ष्य के लिए जी जान से जुटे रहें| सफलता एक ना एक दिन ज़रूर मिलनी है| 31 अगस्त 2020 को जारी हुए राजस्थान पुलिस एसआई परीक्षा में पिंटू ने 33वीं रैंक लाकर सफलता हासिल की है|
इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं : share@nekinindia.com
(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )